निकाय चुनाव: सीएम ने की स्वतंत्र एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान की अपील

Please Share
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों से इस अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि, स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी तैयार करते हैं। इस प्रकार लोकतंत्र में स्थानीय निकायों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, स्वतंत्र एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर हम लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपना योगदान दे सकते हैं। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं भी रविवार (18 नवम्बर) को डीएवी पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

You May Also Like