देहरादून: भाजपा स्टार प्रचारक मनोज तिवारी ने किया भाजपा की जीत का दावा

Please Share
देहरादून: प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी स्टार प्रचारक के तौर पर उत्तराखंड पहुंचे हैं। मनोज तिवारी ने देहरादून भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए जनता से वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने भाजपा की जीत का दावा भी किया।
वहीं इसके बाद मनोज तिवारी ने एक चुनावी जनसभा के जरिये भोजपुरी वोटरों को लुभाने को कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, पहले मैं भी गाता था और अब भी गाता हूं लेकिन, अब राजनीति में आकर स्वच्छ छवि के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा हूं। साथ ही मनोज तिवारी ने कहा कि, निकाय चुनाव महत्वपूर्ण होता है। जो छोटे काम होते हैं वह निकाय के ही प्रतिनिधि करते हैं। जनसभा के दौरान मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

You May Also Like