मनमोहन सिंह-राहुल गांधी ने केक काटकर मनाया कांग्रेस का 134वां स्थापना दिवस

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देशभर में अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कई नेता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने केक काटकर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया।28 दिसंबर 1885 को एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना की थी।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और शीला दीक्षित समेत कई नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा एके एंटनी, शशि थरूर, अशोक गहलोत और आनंद शर्मा भी पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर अलग-अलग प्रदेशों के कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

28 दिसंबर, 1885 को 72 प्रतिनिधियों, पत्रकार और वकील मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में भारतीय राष्ट्रीय संघ के पहले सत्र के लिए एकत्र हुए थे। जहां पहली बार भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस नाम अस्तित्व में आया।

You May Also Like