मलिन बस्ती वासियों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

Please Share

देहरादून: मलिन बस्ती वासियों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस ने त्रिवेंद्र सरकार का पुतला फूंका। हाल ही में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद लालचंद शर्मा ने इस प्रदर्शन की अगुवाई की। हाल ही में इस मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने बस्ती वासियों के साथ सीएम आवास कूच किया था।

इसके बाद एक बार फिर त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नाइ जिम्मेदारियाँ बांटने के बाद से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश के बाद राज्यभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। बारिश के बावजूद इस प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। साथ ही उन्होंने त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

You May Also Like