मछुवारा समाज के लिए प्रतिबद्ध है ऑल इंडिया फिशरमैन कमेटी: सुनीता निषाद

Please Share
-अरुण कश्यप
हरिद्वार: आज बाईपास रोड स्थित कश्यप समाज आश्रम में अखिल भारतीय मछुआरा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के चेयरमैन सुनीता निषाद उपस्थित रही। कार्यक्रम का संयोजन देवराज कश्यप ने किया तथा अध्यक्षता बुद्ध सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश भर में मौजूद मछुआरों को एकत्र कर उनकी समस्याओं का समाधान हेतु कदम उठाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रही सुनीता निषाद ने कहा कि ऑल इंडिया फिशरमैन कमेटी मछुआरों के सभी हितों के लिए शुरूआत से ही प्रतिबद्ध है। कमेटी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मछुआ समाज की समस्याओं का समाधान किया जाता है तथा मछुआरा समाज के सैकड़ों-हजारों प्रतिनिधि इस का हिस्सा है। कार्यक्रम में रिजवान अहमद को-ऑर्डिनेटर दिल्ली धर्मपाल अध्यक्ष नेशनल एसोसिएशन ऑफ़ फिशरमैन कमेटी पंकज रॉय वरिष्ठ भाजपा नेता विजय लाल जी कोऑर्डिनेटर दिल्ली एडवोकेट गौतम कश्यप, कश्यप समाज आश्रम के महासचिव करण सिंह कश्यप पूर्व राज्यमंत्री नाग सिंह कश्यप कांग्रेसी नेता मंजू कश्यप तथा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You May Also Like