मानव वन्य जीव संघर्ष में मारे गए लोगों के परिजनों को बांटा गया मुआवजा

Please Share

खटीमा: सीमान्त खटीमा उप वन प्रभाग में रविवार को वन विभाग द्वारा मानव वन्य जीव संघर्ष में मारे गए लोगों के परिवार को मुआवजा बांटा गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पुष्कर धामी ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान एसडीओ व विधायक पुष्कर धामी ने खटीमा,किलपुरा व सुरई वन रेंज में मानव वन्य जीव द्वारा मारे गए चार लोगों के परिवार को तीन-तीन लाख के मुआवजा राशि के चेक बांटे। हालांकि राज्य सरकार ने मानव वन्य संघर्ष में मुत्यु होने पर मुआवजा राशि को बढ़ाकर पांच लाख कर दिया है लेकिन वन विभाग द्वारा मुआवजा मानव वन्य जीव संघर्ष नियमावली 2012 के अनुसार ही बांटा गया।

इस दौरान कार्यक्रम में पहुँचे विधायक पुष्कर धामी ने कहा कि खटीमा वनों से आच्छादित क्षेत्र है, जंहा मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं सामने आते रहती है। इसी कारण वन्य जीवों से संघर्ष में मारे गए लोगों के परिजनों को आज वन विभाग द्वारा मुआवजा बांटा गया है। वहीं विधायक धामी ने मुख्यमंत्री व वन मंत्री का भी शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उन्होंने मानव वन्य संघर्ष में हताहत व घायलों की मुआवजा राशि को कैबिनेट में पास कर बड़ा दिया है।

 

You May Also Like