मां जगदीशिला देवरा यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग, साढे दस हजार किमी की यात्रा करेगी तय

Please Share

रुद्रप्रयाग: टिहरी जनपद के ग्यारह गांव हिन्दाव की प्रसिद्ध मां जगदीशिला देवरा यात्रा नौवें दिन रुद्रप्रयाग पहुंची। यहां एक स्थानीय होटल में क्षेत्रीय जनता ने डोली का भव्य स्वागत किया। 28 अप्रैल को विशोन गांव से प्रस्थान कर डोली रुद्रप्रयाग पहुंची। 27 दिनों तक चलने वाली यह महायात्रा इस समय 19वीं बार संचालित की जा रही है।

प्रदेश के पूर्व मंत्री, मंत्रीप्रसाद नैथानी इस महायात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। 27वें दिन गंगा दशहरा पर्व पर विशोन पर्वत पर यात्रा का समापन होगा। यात्रा गढवाल-कुमांयू मण्डल समेत कई स्थानों पर जायेगी और करीब साढे दस हजार किमी. की यात्रा तय करेगी। विश्व शांति के लिए यात्रा को हर वर्ष संचालित किया जाता है और चारों धामों के साथ ही प्रदेश के अन्य ऐतिहासिक मंदिरों को विश्व पटल पर लाने के मकसद से महायात्रा का आयोजन किया जाता है।

You May Also Like