लोकगायक लेखराज की ‘शैलु सलाणी’ का विमोचन, सीएम ने सराहा..

Please Share

देहरादून: लोकगायक लेखराज भंडारी की नई गढ़वाली एल्बम ‘शैलु सलाणी’ का विमोचन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। इस एल्बम में कुल 6 गीत हैं। ये सभी गीत यूट्यूब चैनल ‘राज आर्यन’ पर रिलीज़ किए जायेंगे। मंगलवार को इस एल्बम का पहला गीत ‘हे मेरी शैलू छोरी..’ रिलीज़ किया गया। वहीँ मुख्यमंत्री ने इस एल्बम की सराहना की।

इस गढ़वाली म्यूजिक एल्बम में लोकगायिका मीना राणा ने भी आवाज़ दी है। ये गीत लेखराज भंडारी और मुकेश निराला ने लिखे हैं। साथ ही इन गानों को प्रसिद्ध संगीतकार संजय कुमोला ने संगीत से सजाया है।

वहीँ लेखराज भंडारी ने बताया कि, इन गानों के जरिये कुछ-न-कुछ सन्देश दिया गया है। ये सभी गीत प्रत्येक 15 दिन के अंतराल पर रिलीज़ किए जायेंगे। फिलहाल इन सभी गीतों के ऑडियो रीलिज़ किये जायेंगे। जल्द सभी गीतों को उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्माया जायेगा।

You May Also Like