आॅल वेदर रोड के बजट का 40 फीसद डकार रहे भाजपाई : किशोर

Please Share

देहरादून: पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ट्वीट कर प्रदेश के पांचों सांसदों पर निशाना साधा है। किशोर उपाध्याय ने कहा कि पांचों सांसदों ने विकास कार्यां पर खर्च होने वाली सांसदी निधि को तिजोरियों में कैद कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसदों को प्रदेश के विकास से कोई सरोकार नहीं है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है ये है सांसदों के विकास का नमूना। किशोर उपाध्याय ने बीजेपी पर कई गंभीर आरोप भी लगाये। उन्होंने ने कहा कि जिसआॅल वेदर रोड की ये बात कर रहे है। वो भारत सरकार के दस्तावेजों में इस नाम से कहीं भी दर्ज नहीं है। पांचों सांसद केवल अपने कर्यकर्ताओं पर ही खर्च कर रहे हैं।

किशोर उपाध्याय ने ट्वीट के साथ पांचों सांसदों की फोटो को भी लगाया है। उन्होंन लिखा कि प्रत्येक सांसद को 25-25 करोड़ रुपये मिलते हैं। उन्होंने सांसदों की अब तक खर्च की गई राशि की जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा है कि अजय टम्टा ने 6.78 करोड़ ही खर्च किए हैं। जनरल बीसी खंडूड़ी 7.32 करोड़, महारानी राज्य लक्ष्मी शाह 9.14 करोड़ ही खर्च किए हैं। रमेश पोखरियाल निशंक ने 13.87 करोड़ और भगत सिंह कोश्यारी ने अब तक केवल 17.55 करोड़ खर्च किए हैं।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि विकास का दावा करने वाली सरकार के सांसादों की हकीकत यह है कि वह अपनी सांसद निधि तक को विकास कार्यों पर खर्च नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पांचों सांसदों को विकास की चिंता नहीं है। प्रदेश की बदहाली से उनको कोई सरोकार नहीं है। आरोप लगाया कि सभी सांसद केवल हवाई घोषणाएं और दावे कर रहे हैं।

You May Also Like