कल से अजबपुर फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन, मिलेगी जाम से निजात

Please Share

देहरादून: सोमवार को अजबपुर फ्लाईओवर का उद्घाटन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। साथ ही आईएसबीटी में वाईशेप फ्लाईओवर का कार्य भी अंतिम चरण में है। जिसके मार्च अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

अजबपुर फ्लाईओवर बनकर के शुरू होने से अब आईएसबीटी से रिस्पना पुल तक लगने वाले जाम से निजात मिल पायेगी। अजबपुर फ्लाईओवर की लागत करीब 70 करोड़ रुपये है। जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, वह इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बना रही है। ऐसे में विभाग को जो भी धनराशि बचेगी, उसे अन्य निर्माण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। इस फोरलेन फ्लाईओवर की लंबाई करीब 900 मीटर है।

वहीँ आईएसबीटी के पास वाई-शेप फ्लाईओवर का निर्माण भी तेज गति से चल रहा है। इस महीने के अंत तक इसका कार्य भी पूरा होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर चालू होने के बाद हरिद्वार रोड की तरफ से सहारनपुर-दिल्ली जाने वाला यातायात ऊपर से ही गुजर सकेगा। जिससे आईएसबीटी पर लगने वाले जाम से निजात मिल पायेगी।

You May Also Like