जबरदस्ती महिला को उठाकर ले गए युवक, चलती गाड़ी में किया दुष्कर्म

Please Share

देहरादून: राजधानी दून के नेहरू कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल यहां बुधवार रात करीब 9 बजे इनोवा सवार चार युवक एक विक्षिप्त महिला को जबरदस्ती उठाकर ले गए। वहीं जब आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो सभी युवक महिला को लेकर वहां से फरार हो गए। सभी युवकों ने चलती गाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म किया।

वहीं मोहल्ले वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही महिला की खोजबीन शुरू कर दी, जिसके बाद महिला शुक्रवार सुबह मोथरोवाला के पास मिली। वहीं महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि सभी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस में मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी, जिसके बाद कुछ ही घंटों में पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त इनोवा कार uk 07 ta 2176 को भी बरामद कर सीज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की पहचान  नवीन छेत्री पुत्र अशोक छेत्री उम्र 30 वर्ष, विजय पुत्र रामप्रकाश उम्र 19 वर्ष, मोहित पुत्र ओमप्रकाश उम्र 20 वर्ष, शिवकुमार उर्फ गोलू पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जायेगा।

You May Also Like