गूगल डूडल: दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ‘गूगल’ का 20वां जन्मदिन आज

Please Share

नई दिल्ली: आज दुनिया का सबसे बड़ा सर्च ईंजन गूगल अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है, इस खास मौके को गूगल ने काफी रोचक ढंग से मनाया है। गूगल ने अपने डूडल को G20GLE के रूप में लिखा है। इसके साथ ही गूगल ने एक वीडियो में जारी किया है। जिसके विभिन्न भाषाओं में गूगल सर्च और गूगल पर कई तरह से सवालों को दिखाया गया है। गूगल ने वीडियो डूडल बनाकर खुद को ही बर्थडे विश किया और लोगों से मिले प्यार के लिए थैंक्यू कहा है।

गूगल ने 1.37 मिनट का वीडियो अपलोड किया है। डूडल वीडियो में गूगल के अबतक के इतिहास को दिखाया गया है। बता दें कि गूगल की शुरुआत दो छात्रों ने की थी, ये उनका एक कॉलेज प्रोजेक्ट था, जिसे आज हम गूगल के रूप में देख रहे हैं।

इसकी शुरुआत लैरी पेज और सर्जी बिन ने साल 1995 में की थी। पहले इसका नाम बैकरब रखा गया था लेकिन उन्होंने बाद में इसका नाम बदलकर गूगल कर दिया। हालांकि बतौर डोमेन गूगल को 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। लेकिन गूगल 15 सितंबर को अपना बर्थडे नहीं मनाती है।

वहीं कंपनी के तौर पर गूगल का रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। लेकिन कंपनी 4 सितंबर को भी अपना बर्थडे नहीं मनाती है। अपने 15 वें जन्मदिन पर गूगल ने खुद कहा था कि कंपनी को नहीं पता कि गूगल का असली जन्मदिन कब है, लेकिन ऑफिसियल रजिस्ट्रेशन की वजह से कंपनी 27 सितंबर को ही अपना जन्मदिन मानती है।

You May Also Like