हिमाचल प्रदेश: गहरी खाई में गिरी टूरिस्ट बस, 26 लोग घायल

Please Share

शिमला: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, यहां बिलासपुर जिले में एक यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर  पहुंची। पुलिस द्वारा घायलों को बस से बाहर निकाल ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल यात्रियों में से 18 को सोलन जिले के नालाघर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे की शिकार यह वोल्वो बस पर्यटकों को लेकर मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी।

You May Also Like