ईस्टर पर सिलसिलेवार धमाकों से दहला श्रीलंका, कई लोगों की मौत की खबर

Please Share

श्रीलंकारू ईस्टर के मौके पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो समेत देश के कई हिस्सों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए हैं। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ईसाइयों के पवित्र पर्व ईस्टर के दिन आतंकियों ने चर्च को निशानाया और धमाका कर दिया।अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दो चर्च और एक होटल में बम धमाके की जानकारी सामने आई है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने एक अज्ञात स्रोत के हवाले से कहा है कि हमले में 80 लोगों के घायल होने की खबर है। इन लोगों को कोलंबो के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ये धमाका कोलंबो के सेंट एंटोनियो चर्च में हुआ जहां हजारों लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्रित हुए थे। एक और धमाका कोलंबो के शंगरी ला होटल में हुआ है. माना जा रहा है कि यहां बड़ी संख्यों में लोग घायल हुए हैं। हालांकि हताहतों की संख्या की कोई पुख्ता जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। धमाके के बाद शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। अब तक इस हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

You May Also Like