देहरादून में गुरुद्वारा के कुएं में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

Please Share
देहरादून: थाना नेहरु कोलोनी के अंतर्गत राजवीर पुत्र मान सिंह निवासी दिव्य विहार, धर्मपुर द्वारा चौकी नेहरू कॉलोनी को सूचना दी कि, उनका 4 वर्षीय पुत्र हर्षित, जो घर के पास खेल रहा था, अचानक कहीं चला गया, जिसे परिजनों द्वारा काफी तलाश किया गया परंतु नहीं मिल रहा है। उक्त सूचना पर चौकी नेहरु कोलोनी पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर उक्त बालक की तलाश की गई। शाम के समय थाना नेहरु कोलोनी को सूचना मिली कि, अम्बीवाला गुरुद्वारा के पास कुएं में एक बच्चा डूब रखा है। उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी तथा फायर स्टेशन देहरादून से पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा।
फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा रस्सों की सहायता से कुँए में उतरकर उक्त बच्चे को बाहर निकाला, मौके पर राजवीर द्वारा उक्त बच्चे की पहचान अपने पुत्र हर्षित के रूप में की गई। बच्चे को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। उक्त गुरुद्वारा मृतक बच्चे के घर से कुछ दूरी पर है। प्रथम दृष्टया बच्चे का खेलते हुए कुँए के पास जाने व उसमें गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा किसी प्रकार की पुलिस कार्यवाही से इंकार किया गया है। आवश्यक कार्यवाही कर बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

You May Also Like