उत्तराखंड: दोस्तों ने ही लाठी-डंडों व चाकू से कर दी युवक की हत्या

Please Share

बागेश्वर: दो दिन से लापता युवक की लाठी-डंडों व चाकू से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया। थाना कपकोट के ग्राम कर्मी निवासी खिलाफ सिंह (22) पुत्र भवान सिंह रविवार की सायं दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से गया था। वह रात को घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उसकी काफी खोजबीन की गई। बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी गई। जिसमें उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया गया था।

इस पर पुलिस ने उसके साथियों को हिरासत में लिया व सख्ती से पूछताछ की। इस पर युवकों ने खिलाफ की हत्या करना कबूला। उन्होंने बताया कि उन्होंने खिलाफ को लाठी-डंडों व चाकू से मार डाला और शव को 15 किलोमीटर दूर गड्ढे में दबा दिया। पुलिस ने हत्यारोपियों चंदन सिंह, ललित सिंह व हरीश सिंह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे व चाकू बरामद कर लिये। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका।

You May Also Like