देवभूमि का एक और लाल शहीद

Please Share

देहरादून: जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक और वीर जवान दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गया है। ऋषिकश निवासी जवान हमीर सिंह के साथ एक मेजर और तीन अन्य जवान भी शहीद हुए हैं। हमीर सिंह के पिता एसएसबी में सेवारत हैं। हरीम सिंह मूल रूप टिहरी लंबगांव के रहने वाले हैं।
पाकिस्तान की ओर से कल देर रात से भी बांदीपुरा के गुरेज सक्टर में लागातार सीज फायर का उल्लंघन किया जा रहा है। पाकिस्तान की ओर से फायद किया जा रहा था। इस दौरान आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। उनका सामने भारतीस टुकड़ी से हो गया। आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने जमकर फायरिंग की। इस बीच भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गया। जिनमें ऋषिकेश के हमीर सिंह भी शामिल थे। देश के लिए कुर्बानी देने से पहले उत्तराखंड के लाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर चार आतंकवदियों को ढेर कर दिया। उनकी एक छोटी बेटी भी है।

You May Also Like