डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Please Share

फरीदाबाद: एनआईटी में बुधवार तड़के उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस(डीसीपी) विक्रमजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके पर जांच जारी है। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है।

बता दें कि विक्रम कपूर मूल रूप से अंबाला के रहने वाले थे और हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के रूप में भर्ती हुए थे।पदोन्नति की बदौलत विक्रम कपूर आईपीएस बने और पिछले करीब 2 साल से फरीदाबाद में नियुक्त थे। बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे अपने घर के ड्राइंग रूम में सोफे पर बैठे थे और सर्विस रिवाल्वर मुंह में डालकर ट्रिगर दबा दिया। उस समय उनकी पत्नी बाथरूम में थी।आवाज सुनकर बाहर आई और पति विक्रम कपूर को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद उन्होंने बेटे अर्जुन को जगाया। बाद में पुलिस को सूचित किया गया। विक्रम कपूर की सेवानिवृत्ति को अभी 1 साल बाकी था। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

You May Also Like