मुख्य सचिव ने किया केदारनाथ दौरा, दिए कई निर्देश

Please Share

रूद्रप्रयाग: प्रदेश के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने आज केदारनाथ का दौरा किया। इल दौरान मुख्य सचिव ने धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने कहा कि 15 अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे किये जाये, साथ ही सितम्बर माह तक मुख्य मंदिर के चबूतरे के निर्माण कार्य को भी पूरा कर लिया जाए।

दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने सरस्वती व मंदाकिनी नदी पर बन रहे घाटों व सुरक्षा दीवारों का भी जायजा लिया। साथ ही अतिक्रमण की चपेट में आये व्यापारियों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही केदारनाथ हाट बाजार का निर्माण किया जायेगा, जिससे सभी प्रभावित व्यापारियों को एक निर्धारित स्थान मिल सके व धाम में व्यवस्थित गतिविधियां संचालित हो सकें। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ पर्यटन सचिव दलीप जावलकर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like