कांग्रेस की जीत, बीजेपी की चौंकाने वाली हार

Please Share

मध्यप्रदेश : 2014 के लोकसभा चुनाव में करारी हार का स्वाद चखने वाली कांग्रेस अपने प्रदर्शन में लगातार सुधार करती दिख रही है। देश में करीब एक साल बाद होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस का यह प्रदर्शन से उसके लिए अच्छे संकेत नजर आ रहे हैं। बीते बुधवार को 2 राज्यों की 3 विधानसभा सीटों पर आए परिणाम में से 2 कांग्रेस के खाते में गई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से उपचुनाव में खाली हाथ ही रही।

बीजेपी की हार इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि उसे मध्यप्रदेश में 2 सीटों पर हुए उपचुनाव में एक भी जीत नहीं मिली। उसी तरह ओडिशा में भी वह जीत हासिल नहीं कर सकी। ओडिशा में सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने बीजेपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली, जबकि मध्य प्रदेश में कोलारस और मुंगावली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली।

कोलारस में बीजेपी प्रत्याशी देवेंद्र जैन की करारी हार। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव 8,000 से भी ज्यादा वोटों से जीते। मुंगावली उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव ने जीत दर्ज कर ली है। बृजेंद्र सिंह यादव ने कड़े मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार को 2107 वोटों से मात दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित कई मंत्रियों के प्रचार के बावजूद भी कांग्रेस की यह जीत काफी अहम मानी जा रही है।

हालांकि मध्य प्रदेश की ये दोनों सीटें कांग्रेस के पास ही थीं। मुंगाबली से महेंद्र सिंह कालूखेड़ा और और कोलारस से राम सिंह यादव के निधन के चलते उपचुनाव कराए गए। कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत को दोहराकर यह साबित कर दिया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी इन परिणामों को अपने लिए संजीवनी मानकर देख रही है। 

You May Also Like

Leave a Reply