उत्तराखंड: गहरी खाई में गिरी सूमो, महिला समेत दो की मौत

Please Share

उत्तरकाशी: मंगलवार सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक सूमो खाई में गिर गई, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के पास नगुन गाड़ में सूमो गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि, सूमो में तीन लोग सवार थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक, वाहन क्यारी चापड़ा से चिन्यालीसौड़ जा रहा था। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शव निकाले। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतकों में चालक महावीर जगूड़ी, उम्र 34 पुत्र जगदीश प्रसाद जगूड़ी निवासी कंडीसौड़, ज्योति प्रसाद, उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 45 वर्ष निवासी कंडासौड़ शामिल हैं।

You May Also Like