सेलीब्रेशन क्लब में श्रीदेवी के शव के अंतिम दर्शनों के लिए लगा बाॅलीवुड सितारों का तांता

Please Share

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार देर रात मुंबई पहुंचा। आज दोपहर करीब साढ़े 3 बजे विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा। मंगलवार देर रात से ही पार्थिव शरीर को श्रीदेवी के लोखंडवाला स्थित घर ग्रीन एकर्स में रखा गया था। आज सुबह शव को अंमित दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में रखा गया है। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बाॅलीवुड सितारों के साथ ही उनके प्रशंसकों का तांता लगा हुआ है। दोपहर साढे 12 बजे तक अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।
बीते शनिवार को दुबई में मौत के बाद उनके पार्थिव शरीर का भारत में इंतजार किया जा रहा था। आखिरकार लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा गया। जिसके बाद चार्टर्ड प्लेन से शव मुंबई लाया गया।
बॉलीवुड की हर दिल अजीज अदाकारा श्रीदेवी का आज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया था। लंबे इंतजार के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात करीब 10 बजे के निजी विमान से मुंबई लाया गया। बोनी कपूर पत्नी के पार्थिव शरीर के साथ थे। उनके देवर और फिल्म अभिनेता अनिल कपूर भी मुंबई हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। हवाईअड्डे पर हजारों प्रशंसकों के बीच मुकेश अंबानी भी मौजूद थे।
पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान सलमान खान, राजकुमार संतोषी, सतीश कौशिक, पूनम ढिल्लो और राजपाल यादव समेत कई स्टार्स श्रीदेवी का अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। जिस चार्टर्ड प्लेन से श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई लाया गया। उसमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग मौजूद थे।

You May Also Like

Leave a Reply