भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बनी चंद्रिमा शाह

Please Share

नई दिल्ली: चंद्रिमा शाह भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष बन गयी हैं। उनका कार्यकाल जनवरी 2020 से शुरू होगा। चंद्रिमा शाह पूर्व में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी, दिल्ली की निदेशक थी। शाहा 1984 में अपनी शोध करने के बाद भारत लौटी थीं।

बता दें कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी की पूर्व निदेशक चंद्रिमा शाहा को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी इंसा का पहला महिला अध्यक्ष चुना गया है। इंसा की वेबसाइट के मुताबिक शाहा 2020 से अपना कार्यभार संभालेंगी। बतौर अध्यक्ष उन पर विज्ञान को जनसमूहों के बीच प्रचलित करने की जिम्मेदारी होगी और साथ ही उन्हें विदेशी संस्थानों के साथ करार पर अधिक ध्यान देना होगा। शाहा 1984 में अपनी शोध करने के बाद भारत लौटी थीं। 1984 से वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रोफेसर हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी की स्थापना जनवरी 1935 में भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने और मानवता व राष्ट्रीय विकास के लिए वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए की गई थी।

You May Also Like