भराड़ी देवी की शरण में मुख्यमंत्री

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार यानि आज सुबह ही भराड़ी देवी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने दर्शन कर देवी से प्रदेश की कुशलता के लिए आर्शीवाद लिया। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का निर्माण किया जाएगा। साथ ही मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुबह भराड़ीसैंण स्थिति भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे। नवरात्रि के मौके पर उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अधिकारियों को मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर के प्राचीन स्वरूप को यथावत् रखा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक दर्शनीय स्थल है। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से भी अच्छा है। मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण होने से लोग यहां आसानी से पहुंच पाएंगे।

You May Also Like

Leave a Reply