भगत दा और सीएम ने किया अजय भट्ट के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Please Share

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा प्रत्याशी अजय भटृ के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अन्य प्रत्याशियों के सामने भाजपा के प्रत्याशी स्वच्छ छवि, ईमानदार व व्यक्तित्व के धनी है़ं।

उन्होंने कहा की समर्पण, कर्तव्य निष्ठा, जनता के लिए सेवा भाव अजय भट्ट की विशेष पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को विजयी बनाने का आव्हान किया। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने आशीर्वाद देते हुए लोकसभा प्रत्याशी एवं प्रदेेश अध्यक्ष अजय भटृ को विजय माला पहनाई। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कैबीनेट मंत्री यशपाल आर्य, प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, लोकसभा प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, विधायक संजीव आर्य, प्रदेश प्रवक्ता डा. अनिल कपूर डब्बू, दायित्व धारी रेनू अधिकारी समेत कई मोजूद रहे।

You May Also Like