भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

Please Share

बागेश्वर: भाजपा केरूद्रपुर विद्यायक राज कुमार ठुकराल की गुंडई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया हैं। टोल नाॅकों पर की गई गालीगलौज, अभद्रता, गंुडागर्दी व मारपीट किए जाने को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा प्रदेश का माहौल खराब कर रही है।

बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे के पास प्रदर्शन कर भाजपा विधायक का पुतला दहन किया। कांग्रेसियों ने विधायक राजकुमार ठुकराल की गिरफ्तारी की मांग की है। उनका आरोप है कि रूद्रपुर विधायक आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। पहले महिला से मारपीट का मामला भी चल रहा है। उसमें भी सरकार ने चुप्पी साध ली। इससे लगता है कि प्रदेश सरकार विधायक को पूरा समर्थन दे रही है। चेतवानी दी कि यदि जल्द राजकुमार ठुकराल की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी।

You May Also Like