भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भुवन भंडारी का मैक्स अस्पताल में हुआ निधन

Please Share

हल्द्वानी: भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भुवन भंडारी का निधन हो गया है। वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने से भुवन भंडारी का निधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज देर शाम तक भुवन भंडारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। भंडारी के निधन की खबर से राजनैतिक जगत सहित व्यापारिक और सामाजिक संगठन के लोगों में शोक की लहर है। बताया गया कि रविवार को उन्हें कृष्णा अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को मैक्स में उनका निधन हो गया।

You May Also Like