बर्फ की चादर से सजी देवभूमि की वादियाँ, पर्यटकों में ख़ुशी, कई लोगों की बढ़ी परेशानियां

Please Share

देहरादून: जहां एक और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। उत्तराखण्ड में पिछले दो दिनों से जमकर बर्फबारी हो रही है। यहां बर्फ गिरने से पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहाड़ों की रानी मसूरी में भी हिमपात होने से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। इसके अलावा पौड़ी व देहरादून के ऊपरी हिस्सों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से देवभूमि के पहाड़ी जिले कड़ाके की ठंड के आगोश में हैं। हालांकि कई जगहों पर ठंड बढ़ जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं गढ़वाल और कुमाऊं की पहाड़ियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। लंबे इंतजार के बाद मसूरी में भी पर्यटक पहुंचकर हिमपात का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा देहरादून में भी जमकर  बारिश हुई।

मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने सभी सात जिलों के स्कूलों में पहले ही मंगलवार का अवकाश घोषित कर दिया था। जिला प्रशासन ने हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी और चमोली में बुधवार को भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।

You May Also Like