भारत-नेपाल सीमा पर भारी मात्रा में सोना,चांदी व नकदी के साथ 9 लोग गिरफ्तार

Please Share

चम्पावत: भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस से मिली सूचना पर पुलिस ने बनबसा बॉर्डर पर दस नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दिल्ली से डकैती कर लाये जा रहे 745 ग्राम सोना व हीरा जड़ित आभूषण, 125 ग्राम चांदी, लगभग 62 हजार भारतीय मुद्रा व 7 हजार नेपाली मुद्रा और 192 विदेशी डॉलर बरामद किये।

पकड़े गए आरोपी स्कार्पियो वाहन से बनबसा बॉर्डर से नेपाल भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने बनबसा बॉर्डर में नाकाबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपीयो में आठ नेपाली युवक व दो महिलाएं शामिल है। ये सभी आरोपी दिल्ली के कीर्तिनगर में रिटायर्ड कर्नल एन.जे.एस. चंडोक के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर बनबसा के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि, इन सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के कीर्तिनगर में मुकदमा दर्ज है। वहीं सभी आरोपियों को दिल्ली से आई पुलिस के सपुर्द किया जा रहा है और सभी पर दिल्ली में दर्ज मुकदमे के हिसाब से वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You May Also Like