बागेश्वर: जंगली सूअर ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, हालत गंभीर

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर में दुगनाकुरी पट्टी के पचार गांव में जंगली सूअर ने दिन दहाड़े दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीणों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणेां के मुताबिक, पचार के मोहाली गांव निवासी 18 वर्षीय जीवन राठौर मवेशियों को चराने जंगल में गया था। तभी अचानक एक जंगली सूअर ने पीछे से हमला कर दिया। हमले में सूअर ने उसके हाथ, पांव और शरीर के अन्य हिस्सों में नाखून मार घायल कर दिया। अन्य घटना में इसी गांव के समीप पचार गांव में भी जंगली सूअर ने 45 साल की खष्टी देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता के पति ने बताया कि, सूअर ने उनकी पत्नी के पैर और सिर से मांस का बड़ा हिस्सा काट दिया। इस हमले के बाद वह बेहोश हो गयी। रीमा स्वास्थ्य केन्द्र में 108 की मदद से दोनों को बागेश्वर जिला अस्पताल लाया गया है। फिलहाल किशोर की हालत ठीक है लेकिन महिला की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

You May Also Like