बदमाश बैखौफ, सरेआम बीच सड़क पर कार सवार महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Please Share

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं बचा है। वे सरेआम कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार सुबह बदमाशों ने कार सवार एक महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में महिला को गोली लगी है, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना द्वारका सेक्टर-12 की है। बताया जा रहा है कि द्वारका के सेक्टर 12 की रहने वाली महिला किरण बाला अपनी कार से जा रही थी। जैसे ही वह सेक्टर-13 के गोलचक्कर के पास पहुंचीं, तो पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायर किए। इसमें से एक गोली गाड़ी के कांच तोड़ते हुए महिला के गले में जा घुसी। घटना के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि किरण शादीशुदा है, लेकिन फिलहाल उसका ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। किरण को घरेलू महिला बताया जा रहा है, लेकिन वह पार्टटाइम प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करती थी। आपको  बता दें कि दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आम आदमी पार्टी  केंद्र में सत्तासीन केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह दिल्ली में बढ़ते अपराध का मुद्दा संसद में भी उठा चुके हैं।

You May Also Like