अयोध्या में बुद्ध की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए: सावित्रीबाई फुले

Please Share

नई दिल्ली: अयोध्या राम जन्मभूमि का मुद्दे लगातार गर्माता चला जा रहा है। शनिवार को बीजेपी के सांसद सावित्रीबाई फुले ने इस विवाद में एक नया अध्याय जोड़ दिया। सावित्री बाई फुले ने अयोध्या में श्रीराम के स्थान पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने की मांग की है। बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां तथागत से जुड़े अवशेष निकले थे, इसलिए अयोध्या में तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए।

बहराइच से भाजपा की सांसद सावित्री ने कहा कि  हाईकोर्ट के आदेश पर अयोध्या में जब विवादित स्थल पर खुदाई की गयी थी, तो वहां भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष निकले थे। इसलिए अयोध्या में भगवान बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए। मैं साफ करना चाहती हूँ कि बुद्ध का भारत था। अयोध्या बुद्ध का स्थान है। इसलिए वहां तथागत बुद्ध की ही प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए।

इसके अलावा उन्होंने संघ के प्रचारक एवं भाजपा के राज्य सभा सदस्य राकेश सिन्हा द्वारा राम मंदिर निर्माण के पक्ष में एक निजी विधेयक लाए जाने संबंधी सवाल पर पार्टी सांसद ने कहा कि  ‘‘भारत का संविधान धर्म निरपेक्ष है, जिसमें सभी धर्मों की सुरक्षा की गारंटी दी गयी है।

You May Also Like