अवैध वसूली करने वाले दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Please Share

मसूरी: मसूरी में पिछले काफी लम्बे समय से दो युवकों द्वारा पुलिस के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। वहीं बुधवार को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अवैध वसूली कर रहे युवकों  के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। लोगों का कहना था कि ये दोनों युवक पिछले काफी लम्बे समय से गाड़ियों को रोककर अवैध वसूली कर रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज लिया। दोनों युवको की पहचान वंश वालिया निवासी सहारनपुर (यूपी) और रवि धीमान निवासी देहरादून के रूप में हुई है।

You May Also Like