अनिल कपूर को हुई गंभीर बिमारी, ईलाज के लिए जल्द जाएंगे जर्मनी

Please Share

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और सबसे फिट कलाकारों में शुमार अनिल कपूर के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल, अनिल कपूर इन दिनों कंधे की एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं जिसके ईलाज के लिए वो जल्द ही जर्मनी जाने वाले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। अनिल कपूर ने कहा कि उन्हें शोल्डर में कैल्सिफिकेशन की समस्या है, जिसके इलाज के लिए वो बहुत जल्द जर्मनी के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लगातार स्टंट करने की वजह से उन्हें यह समस्या हुई है।

कैल्सफकेशन ऑफ शोल्डर होने की वजह बताते हुए अनिल ने कहा कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्सियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यह बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं।

आपको बता दें कि अनिल कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म आने वाली 1 फरवरी को रिलीज होगी।

You May Also Like