अंबानी का कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन

Please Share

लोकसभा चुनावों के लिए दक्षिण मुंबई से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलिंद देवड़ा ने गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मुंबई के लोग उनका समर्थन करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी शामिल हैं, जो इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘दक्षिण मुंबई का 10 साल तक प्रतिनिधित्व करने वाले मिलिंद को इस सीट की सोशल, इकनॉमिक और कल्चरल इकोसिस्टम की नॉलेज है।’

मुकेश अंबानी का कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में बोलना काफी हैरान करने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी पर राफेल मामले को लेकर हमलावर हैं।

You May Also Like