7 मई को इस शुभ मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

Please Share

उत्तरकाशी: 7 मई को अक्षय तृतीया के दिन विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट सवा एक बजे रोहिणी नक्षत्र में तीर्थयात्रियों के लिए खोले जाएंगे। इससे पहले इसी दिन गंगोत्री धाम के कपाट भी दोपहर 11.30 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

इससे पहले छह मई को तय मुहूर्त 12.35 बजे गंगा जी की डोली यात्रा अपनी शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से गंगोत्री के लिए रवाना होगी। रात्रि विश्राम भैरोंघाटी स्थित भैरव मंदिर में किया जाएगा और अगले दिन तय मुहूर्त पर गंगोत्री पहुंचकर मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। गंगोत्री धाम के कपाट के बाद यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे।

You May Also Like