7 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Please Share

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम करवट बदलने जा रहा है। दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेशभर में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 7 फरवरी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि छह और सात फरवरी को मसूरी, धनोल्टी, चकराता के साथ ही दो हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। इसके साथ ही अन्य छेत्रों मे बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि ऐसे मौसम से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा और फसल बढ़िया होगी। हालांकि अधिक बर्फबारी होने से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। लगातार बर्फबारी होने से प्रदेश में फिलहाल शीतलहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

You May Also Like